फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी का कार्ड बांटकर वापस आ रहे अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ की मौत
विज्ञापन

हरदोई। बेटी की शादी के कार्ड बांटकर वापस आते समय अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पथरौली निवासी हीरालाल (50) रविवार को पुत्री की शादी का कार्ड बांटने के लिए ससुराल ग्राम तलौली मजरा रमतलवा गया था। देर शाम वहां से वापस आते समय वह नवाब नगर के पास साइकिल से लड़खड़ाकर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी बीच उधर से गुजरे पथरौली के कोटेदार रविंद्र गुप्ता ने उसे पहचान लिया और घटना की जानकारी प्रधान अनूप सिंह के अलावा पुलिस व परिजनों को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें