दुबई भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलेहरा निवासी मुनीम पुत्र मोहनलाल ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायन खेड़ा मजरा जाजमऊ निवासी शिवकुमार ने एक साल पहले उसे दुबई भेजने का झांसा देकर 80 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद न तो आरोपी ने उसे दुबई भेजा और न ही रुपये वापस किए। शुक्रवार को वह आरोपी के घर रुपये वापस मांगने गया तो उसने बेटों पवन व अमित और पत्नी के साथ मिलकर उसे मारा पीटा। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद