फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 24 घंटे में बरसा 78.2 मिलीमीटर पानी, जलभराव से हर तरफ परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन मंगलवार शाम पांच बजे से बुधवार शाम पांच बजे के बीच हुई 78.2 मिलीमीटर बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल भी खोल दी। अधिकांश प्रमुख मार्गाें और उनके फुटपाथों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण आवागमन में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को बारिश बंद होने के बाद भी आसमान में घने बादल छाए होने और हवा न चलने के कारण उमस बढ़ गई। ऐसे में अभी दो दिन और झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
झमाझम बारिश का सिलसिला मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे से शुरू हुआ था। दिन भर कभी तेज तो कभी हल्का पानी बरसता रहा। मंगलवार की शाम सात बजे से फिर से पानी बरसना शुरू हुआ, तो फिर बुधवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के कारण शहर के सुभाष नगर, कौशलपुरी, लक्ष्मीपुरवा, पेनीपुरवा और नुमाइश पुरवा समेत कई मोहल्लों में भीषण जलभराव हो गया। आजाद नगर में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुमाइश पुरवा, आजादनगर और लक्ष्मीपुरवा में बड़ी संख्या में लोगों के मकानों में भी पानी भर गया। लोग मकान से पानी निकालने की कवायद करते बुधवार को नजर आए। मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे बुधवार की सुबह आठ बजे तक 56.2 मिलीमीटर और बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में 160 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें