हरदोई। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए शहर के सात परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें 2290 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।
सोमवार को सीएसएन कालेज प्राचार्य अनिल सिंह ने बताया कि सात परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसमें वेणी माधव इेंटर कालेज, आरआर इंटर कालेज, सीएसएन कालेज, जीडीसी, आर्य कन्या पाठशाला, जीआईसी व जीजीआईसी शामिल हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। समय को लेकर कोई दिशा-निर्देश अभी तक नहीं आए हैं। शेष तैयारियां परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों के साथ मिलकर की जा रहीं हैं।