फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुल निर्माण के लिए मिले 6.72 करोड़, जल्द पूरा होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम-नेकपुर, नेवादा-रामपुर मझियारा के पास गर्रा नदी पर बन रहे पुल के काम में अब और तेजी आएगी। बजट के अभाव में काम नहीं रुकेगा। शासन ने पुल निर्माण के लिए 6.72 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी है। पुल बनने से बिलग्राम-सांडी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

बिलग्राम-सांडी क्षेत्र के मध्य से निकली गर्रा नदी पर बिलग्राम-नेकरपुर, नेवादा-रामपुर मझियारा के पास अभी तक क्षेत्र के गांवों के लोगों को फर्रुखाबाद और कन्नौज जाने के लिए पैंटून पुल के माध्यम और बिलग्राम से मेहंदीघाट होते जाना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों को फर्रुखाबाद और कन्नौज जाने के लिए बिलग्राम से मेहंदीघाट होते हुए करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
गर्रा नदी पर स्थाई पुल निर्माण को शासन ने मंजूरी देते हुए काम कराए जाने के लिए 26.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। शासन ने करीब 300 मीटर से अधिक लंबाई वाले पुल के निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी है। शासन ने सेतु निगम की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट 30.09 करोड़ में कटौती करते हुए 26.89 करोड़ को स्वीकृति दी थी। पहली किस्त के बाद अब दूसरी किस्त में 6,72,36,000 रुपये और जारी कर दी गई है।
विज्ञापन



1.50 लाख से अधिक लोगों को होगी सहूलियत
गर्रा नदी पर स्थायी पुल बन जाने से क्षेत्र के करीब 30 से अधिक गांवों के 1.50 लाख से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत मिलेगी। पुल बन जाने से रामपुर मझियारा सहित अब्दुलपुर, उमरौली, लालपुर, मंसरापुर, टपुआ, मसहा, करनपुर, तुलसीपुरवा, जिगनीी, जसमई, रैपुरा और अजमतनगर आदि 30 से अधिक गांवों को फर्रुखाबाद और कन्नौज के आवागमन में सुविधा और सहूलियत हो जाएगी। रामपुर मझियारा के प्रधान उर्मिला के प्रतिनिधि राजीव कुमार ने बताया कि पुल बन जाने से क्षेत्र के लोगों के लिए 50 किलोमीटर का सफर घटकर 20 किलोमीटर का रह जाएगा। इससे दूरी कम होने के साथ ही समय भी कम लगेगा।

वर्जन...
गर्रा नदी पर पुल का निर्माण सेतु निगम करा रहा है। पहली किस्त में सेतु निगम को 18.82 करोड़ रुपये जारी हुए थे। शासन ने दूसरी किस्त में 6.72 करोड़ और जारी कर दिए हैं। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक से कहा गया है कि बजट की कोई समस्या नहीं हैं। ऐसे में काम और तेजी लाते हुए पुल का काम समय से पूरा कराया जाए। -मंगला प्रसाद सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें