फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली के ग्राम जसरथपुर निवासी नन्ही (45) पत्नी मंगूलाल शनिवार को पिहानी के ग्राम राभा निवासी दामाद सुनील (21) पुत्र राकेश, भतीजी रूबी (16) व भतीजे राधाकृष्ण (13) पुत्र मंगूलाल के साथ बाइक से ग्राम गढ़ेपुर निवासी रिश्तेदार के घर से होली मिलकर घर वापस जा रहीं थी। रास्ते में अल्लापुर के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चलाते वक्त सुनील ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरी घटना में अल्लापुर तिराहे पर कार ने नगर के मोहल्ला इब्नेजयी निवासी साजिल (25) पुत्र कल्लू व शरीफ (28) पुत्र कल्लू को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें