हरियावां। हरियावां विकास खंड के ग्राम भदेउरा में राशन वितरण को लेकर मंगलवार शाम हंगामा हो गया। यूपी 100 टीम ने मामला संभाला। भारतीय किसान यूनियन के नेता भोले सिंह मंगलवार को भदेउरा के कोटेदार राहुल गुप्ता के यहां पहुंचे। भोले सिंह ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है कि राशन कम दिया जाता है। इससे नाराज कोटेदार ने राशन लेने आए बबलू, रमेश, दिनेश, छोटेलाल से गाली गलौज शुरू कर दी। थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने कोई जानकारी होने से इनकार किया।