कई स्थानों पर फाल्ट से लोगों का गुस्सा फूटा
पिहानी। मंगलवार रात लगभग ग्यारह बजे भाटनटोला और सल्लिया रोड पर तार टूटने के बाद मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मियों ने फाल्ट दुरुस्त करने में देर की तो मोहल्ले वासियों का पारा चढ़ गया। दर्जनों लोग सब स्टेशन के पास एकत्र हो गए और फाल्ट सही कराने की मांग की। कर्मियों के अनसुनी करने पर हंगामा शुरू हो गया। एसआई अनिल सक्सेना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। इसके बाद फाल्ट ठीक कर मोहल्ले की सप्लाई बहाल की गई। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मी फोन नहीं उठाते हैं। रात में नशे में ड्यूटी करते हैं। फोन पर करने पर सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी अभद्रता करते हैं।