फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसान से 60 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाइक सवार बदमाश बैंक से 60 हजार रुपये लेकर साइकिल से घर लौट रहे किसान को तमंचा दिखाकर लूटपाट की। इसके बाद फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के चिंतालपुरवा निवासी संतराम किसान हैं। गुरुवार को उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से 60 हजार रुपये निकाले और साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में सधई बेहटा रोड पर बाग के पास रुक कर लघुशंका करने लगे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और तमंचा दिखाते हुए उनसे रुपये लूट कर भाग निकले। संतराम के चिल्लाने की आवाज सुनकर निकल रहे राहगीर रुक गए। सूचना मिलते ही पीआरवी की टीम वहां मौके पर पहुंची और वारदात से जुड़े पहलुओं की गहराई से छानबीन करने में जुट गई। कोतवाल संजय पांडे के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें