फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जनपद में 557 परिषदीय विद्यालय जर्जर घोषित, अधिकतर ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों के जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद के 557 विद्यालयों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। इन भवनों में शिक्षण कार्य बंद कर 464 को ध्वस्त कर दिया गया है। शेष के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। विद्यार्थियों के 101 नए भवन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिषदीय विद्यालय में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए जर्जर भवनों को चिह्नित कर उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। शासन के निर्देश पर जनपद में प्रथम चरण में 350 जर्जर विद्यालय चिह्नित किए गए थे। इसकी जिला स्तरीय तकनीकी टीम ने जांच कर ध्वस्तीकरण की संस्तुति की थी। इस पर विभाग की ओर से भवन की नीलामी कर उनको ध्वस्त करा दिया गया है। द्वितीय चरण में 116 जर्जर विद्यालय चिह्नित किए गए, उनमें से 114 भवन ध्वस्त किए जा चुके हैं। तृतीय चरण में 91 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। जिनकी तकनीकी टीम जांच कर रही है। इनमें कुछ में कक्षा, कुछ में रसोइघर, किसी में शौचालय और किसी में चहारदीवारी शामिल है। तकनीकी टीम जांच कर आख्या देगी। उसी के आधार पर ध्वतीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अगर मरम्मत योग्य पाए गए, तो उनकी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। विद्यालय के चिह्नीकरण के बाद से विद्यार्थियों को दूसरे भवनों में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। विद्यालय भवन के अलावा विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बने है। इनमें शिक्षण कार्य किया जा रहा है।

तीन विद्यालयों को किया गया शिफ्ट
नगर क्षेत्र में तीन विद्यालय किराए के भवन में संचालित थे। जिनके भवन जर्जर हो गए थे। विभाग भवनों में मरम्मत का कार्य करा नहीं सकता था और भवन स्वामी कार्य करा नहीं रहे थे। इस पर विभागीय उच्चाधिकारियों की अनुमति से तीनों विद्यालय को नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

101 नये भवन का हो रहा निर्माण
विभाग की ओर से जिन स्थानों पर भवनों की आवश्यकता अधिक थी। वहां पर भवन निर्माण की स्वीकृत कर दी गई है। विभाग की ओर से 101 विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। जल्द ही नये भवन विद्यालयों को मिल जाएंगें।

इंसेट-
जिन विद्यालय भवनों के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने आख्या भेजी थी। उसकी तकनीकी समिति से जांच कराई गई और समिति के सहमति से उनको ध्वस्त कर दिया गया है। कुछ विद्यालय शेष है, जिनकी तकनीकी समिति जांच कर रही है। खंड शिक्षा अधिकारी की सूचना के बाद से जर्जर भवन में शिक्षण कार्य बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन


ब्रज मोहन मिश्र, जिला समन्वयक निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें