फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 8017 में से 5373 मतदाताओं ने किया मतादान, 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया में बुधवार को तीन प्रधान व दो बीडीसी सदस्य पद के लिए 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया। 8017 में से 5373 मतदाताओं ने मताधिकार किया। कुल 67.02 प्रतिशत मतदान हुआ। आठ सितंबर को संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से मतगणना होगा और परिणाम जारी किए जाएंगे।
उपचुनाव में मतदान की व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने नजर रखी। एक-एक वोट के महत्व के दृष्टिगत प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने बुजुर्गों तक वोट डलवाए जाने के लिए पूरे प्रयास किए। विकास खंड माधौगंज की ग्राम पंचायत बरहस में समर्थकों ने बुजुर्गों को गोद में लेकर मतदेय स्थल तक आए और मताधिकार कराया। माधौगंज की बरहस में महेंद्र कुमार, रामचंद्र व सुशीला प्रधान पद की दौड़ में हैं।
विज्ञापन

1,899 में से 1090 मतदाताओं ने मताधिकार कर अपना निर्णय मतपेटी में कैद कर दिया है। कोथावां में बीडीसी के पिपरी प्रथम वार्ड में उत्तम कुमार व राम जीवन सिंह के मध्य टक्कर है। 1,578 में से 820 मतदाताओं ने मताधिकार किया। शाहाबाद में बीडीसी के आगापुर सरदारनगर में कुसुम देवी व शारदा चुनाव मैदान में हैं। यहां पर 1,667 में से 1012 मतदाताओं ने मताधिकार किया।
विज्ञापन

विकास खंड टोडरपुर की ढकिया तिगावां में प्रधान पद के लिए ऊषा, दिनेश कुमार व जगदेवी के भाग्य का फैसला मतपेटी में कैद हो गया है। यहां पर 1,310 में से 1164 मतदाताओं ने मताधिकार किया। भरखनी की पत्योरा में परिमल, परसराम व बृजराज में से कौन बनेगा प्रधान का निर्णय मतपेटी में बंद हो गया और यहां पर 1,563 में से 1305 मतदाताओं ने मताधिकार किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि मतगणना की सभी व्यवस्थाएं जुटा ली गईं हैं। मतगणना समय से शुरू होगी और परिणाम आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें