अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बाइक सवार चाची-भतीजे को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चाची ने दम तोड़ दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सारीपुर छछेटा निवासी शरीफन उर्फ नसीमन (60) भतीजे शाबिर (45) के साथ हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बुझवा बाइक से जा रही थी। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अहरापुर के पास पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार चाची-भतीजे उछलकर सड़क पर जा गिरे। हरियावां पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान शाबिर ने घटना की जानकारी मोबाइल से परिजनों को दी। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान नसीमन ने दम तोड़ दिया। हरियावां एसओ संतोष कुमार ने बताया कि कार पकड़ ली गई है, लेकिन चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- कार की टक्कर से वृद्धा की मौत
- भतीजे के साथ बाइक से जा रही थी वृद्धा, भतीजा घायल
- पुलिस ने कार पकड़ी, चालक फरार
फोटो- 16 मुर्दाघर के बाहर रोते-बिलखते मृतका के परिजन।