फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे 495 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड की 15 जुलाई को होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में 495 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विभाग की ओर से परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में एक से दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प दिया गया है। इसके तहत हाईस्कूल में दो विषय में और इंटर में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जनपद से 495 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल के 210 और इंटरमीडिएट में 285 विद्यार्थी शामिल हैं।
विभाग की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा 15 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि परीक्षा के संबंध में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को पत्र जारी कर परीक्षाएं शांतिपूर्वक कराने और विद्यार्थियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें