माध्यमिक विद्यालयों के 494 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध कराया जाएगा। सूची पहुंचने के बाद सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है।
बताते चले कि प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिसके तहत जिले के वर्ष 2014 के 494 विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध कराया जाना है। जिसकी सूची शासन की ओर से भेजी गई है। इसमें यूपी बोर्ड के हाई स्कूल के 217,इंटर के 217, सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल व इंटर के 20-20 और आईसीएसई बोर्ड के हाई स्कूल के 9 और इंटर के 11 विद्यार्थी शामिल है। डीआईओएस योगेंद्र कुमार ने बताया कि सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के उपरांत वितरण की तिथि निर्धारित की जाएगी।