फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्राली में घुसी बाइक, युवक की मौत साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंज जलालाबाद निवासी मोबीन कुरैशी (30) पुत्र जलील व शालू पुत्र लक्ष्मीकांत गुरुवार रात बाइक से संडीला से बांगरमऊ जा रहे थे। रास्ते में संडीला बांगरमऊ मार्ग पर दन्नाखेड़ा गांव के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्राली में जा घुसी। हादसे में मोबीन और शालू घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आईं। पुलिस ने घायलों को बेहंदर सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने मोबीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि शालू को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें