फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का मॉल बरामद,4 शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21- पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन

चार चोर गिरफ्तार, माल बरामद
- ऑपरेशन शिकंजा के तहत की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ऑपरेशन शिकंजा के तहत मंगलवार को शाहाबाद पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी का माल भी बरामद किया है।
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि शहर व शाहाबाद, बघौली क्षेत्र में संचालित मोबाइल की दुकानों में चोरी की वारदातें हुईं थीं। एसपी अजय कुमार ने वारदातों के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। टीमें वारदातों के खुलासे में जुटीं थीं। मंगलवार सुबह शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पाली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अपने नाम आकाश सोनी निवासी ककराली शहर कोतवाली, किशन निवासी सिविल लाइन, आसिफ निवासी धन्नूपुरवा, विनेश निवासी झबरापुरवा बताए। आरोपियों ने शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुईं तीन व बघौली में एक, शहर में एक चोरी की वारदात स्वीकार की है। टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के छह मोबाइल, एक होम थिएटर, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल चार्जर एयरफोन व घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। सीओ ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें