फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफैयतगंज में जांच को पहुंची स्वास्थ्य टीम को 36 मिले बीमार--

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कस्बे के रफैयतगंज में सोमवार को जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को 36 लोग बीमार मिले।
विज्ञापन

कुछ दिन से रफैयतगंज में बड़ी संख्या में लोगों के बुखार पीड़ित होने की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी को मिल रही थी। इस पर सोमवार को डॉ. विनीत तिवारी 15 सदस्यीय टीम के साथ वहां पहुंचे और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. विनीत तिवारी के मुताबिक 51 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 36 लोग बीमार मिले। आठ मरीज सामान्य बुखार से पीड़ित मिले। बुखार पीड़ितों की कोरोना , मलेरिया और डेंगू की जांच भी की गई। नगर पालिका की टीम ने पूरे इलाके में चूना डलवाया। इस दौरान डॉ. जेपी गुप्ता, शानू खां, ताजुद्दीन अंसारी, जीतू वर्मा, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें