हरदोई। बजरंग दल के सहयोग से रक्तदान शिविर में सोमवार को 35 ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया।
ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि दुनिया में रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है। आपके रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। जिला संयोजक अनुराग द्विवेदी अन्नू ने बताया कि शिविर में 35 ने रक्तदान किया। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, विनीत वर्मा, जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित व धर्मेंद्र सिंह के अलावा अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, हिमांशू गुप्ता, आदित्य त्रिवेदी, सौरभ शुक्ला, शिवमिलन सिंह, गुंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।