फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्टी पर 35 करोड़ की आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ज्ञानयोग परमार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी संजीव अग्रवाल के खिलाफ तहसील प्रशासन ने 35 करोड़ रुपये के जुर्माने की आरसी जारी की है। मामला ट्रस्ट की भूमि को विक्रय करने का है।
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि ट्रस्ट को आवंटित की गई थी। आरोप है कि ट्रस्टी ने भूमि को गलत तरीके से अपने परिजनों को विक्रय कर दिया।
पिछले कई सालों से चल रहे इस मामले में तहसील प्रशासन ने ट्रस्टी के खिलाफ 35 करोड़ की आरसी जारी की है। तहसीलदार सदर प्रतीत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।
इस संबंध में ट्रस्टी का कहना है कि मामला न्यायालय में चल रहा है। जो नोटिस चस्पा की गई है, उसको लेकर वह न्यायालय की शरण में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें