- अभियान में दो जेसीबी मशीन और डंपर, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अवैध खनन और ओवरलोडिंग में पकड़े गए नौ वाहनों पर जिलाधिकारी ने जुर्माना लगाया है। उन्होंने खनन और ओवरलोडिंग की मात्रा के अनुसार नौ वाहनों पर 3.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा किए जाने के बाद ही वाहनों को रिलीज किया जाएगा।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में मौरंग की ओवरलोडिंग में पकड़े गए डंपर पर औरैया के भटपुरा अरिवाकुल्ली निवासी सोनी यादव पत्नी रोहित यादव पर 73,600 रुपये, मिट्टी खनन में अतरौली थाना क्षेत्र में पकड़े गए जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली पर लखनऊ के अजितन खेड़ा निवासी शिव कुमार यादव और हरदोई के अटवापुरवा पीपरगांव निवासी राम किशन पर 50,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बताया कि ऐसे ही माधौगंज क्षेत्र में मौरंग की ओवरलोडिंग में पकड़े गए डंपर पर बघौली के कुईया निवासी रमाकांत पर 52,900 रुपये, पाली क्षेत्र में मिट्टी खनन में पकड़े गए दो ट्रैक्टर-ट्राली के लिए सवायजपुर के सरसई निवासी सहेश सिंह और सोनपाल पर 50,500 रुपये, कासिमपुर क्षेत्र में पकड़े गए मिट्टी खनन में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्राली के लिए संडीला करलांवा निवासी नसीम अहमद और कोड़री निवासी रऊफ पर 54,000 रुपये और सांउी क्षेत्र में मौरंग की ओवरलोडिंग में पकड़े गए ट्रक पर माधौगंज के जेहदीपुर शाहपुर निवासी इमरान खान पर 55,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।