हरदोई। सीएसएन महाविद्यालय में परास्नातक में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों ने किस्मत आजमाई। परीक्षा में 328 विद्यार्थी शामिल हुए।
सीएसएन महाविद्यालय में एमए के छह विषयों में हिंदी, संस्कृत भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र व समाजशास्त्र में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए 352 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 328 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 24 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया जाएगा। स्नातक पाठ्यक्रम के बीए, बीकॉम व बीबीए की काउंसलिंग हुईं। जिसमें बीए में 321, बीकॉम में 12 व बीबीए में 16 विद्यार्थियों का प्रवेश लिया।
प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार सिंह बताया कि काउंसलिंग में शामिल होकर विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।