इटावा। महेवा कस्बे में सड़क पार करते समय बाइक में टक्कर लगने से वृद्धा की मौत हो गई।
कस्बा निवासी रेशमा देवी रेशमा (70) पत्नी बनारसीदास बाल्मीकि सोमवार को पशु अस्पताल के सामने सड़क पा कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें महेवा सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उन्हें मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। बेटे सीताराम ने बताया कि मिनी पीजीआई में इलाज के दौरान मां की मौत हो गई।