हरदोई (ब्यूरो)। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी शुक्रवार को खेतों की तरफ बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक भी पीछे से खेतों की तरफ पहुंचा। युवक किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर उसने गालीगलौज किया व इस संबंध में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों से आपबीती सुनाई। मां-बाप युवक के परिजनों से शिकायत करने गए। इस पर युवक के परिजनों ने किशोरी के मां-बाप से गालीगलौज किया। दोनों ने गालीगलौज का विरोध किया तो दोनों को लाठी-डंडों से पीट दिया। शनिवार को पीड़ित मां बाप ने एसपी विपिन कुमार मिश्र को प्रार्थना-पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा