फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर कोतवाल सहित 27 निरीक्षक गैरजनपद स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत पुलिस विभाग में स्थानांतरण शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को जारी स्थानांतरण आदेश सूची में शहर कोतवाल सहित 27 निरीक्षकों का गैरजनपद स्थानांतरण हुआ। लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से जारी आदेश में शहर कोतवाल संजय कुमार त्यागी को सीतापुर में तैनाती दी गई है। वहीं जिले से स्थानांतरित होने वाले निरीक्षकों में इंद्रेश कुमार यादव, हरिनाथ, अनिल कुमार, उमाकांत दीपक, बालकृष्ण मिश्रा, विद्यासागर, प्रेमसागर सिंह, वासुदेव यादव, मनोज कुमार सिंह, राजदेव मिश्र, इख्तियार हुसैन, मारकंडेय सिंह, प्रमोद कुमार यादव, प्रेमपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार राय, नारायण कुमार कुशवाहा, राकेश सिंह यादव, राम अवध चौहान, राजेश कुमार शर्मा, अनिल कुमार, निर्भय कुमार सिंह, उमेश त्रिपाठी, संजय कुमार त्यागी, विनोद कुमार, रमेश कुमार द्विवेदी और विजय कुमार शामिल हैं। इसमें सीतापुर जनपद के लिए सात, उन्नाव के लिए आठ, लखीमपुर खीरी के लिए पांच और रायबरेली के लिए सात निरीक्षकों के तबादला शामिल है। गैरजनपद निरीक्षकों के स्थानांतरण के बाद अब जिले में निरीक्षकों की तैनाती व्यवस्था में भी बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें