फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Theft: आढ़त से 25 किलो टमाटर चोरी, 50 किलो आलू और इलेक्ट्रानिक कांटा भी पार, पुलिस को नहीं दी है तहरीर

Tue, 18 Jul 2023 02:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का पता चला है, लेकिन पीड़ित की ओर से कोई शिकायत या तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
हरदोई में टमाटर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लखनऊ रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में एक आढ़ती की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। इस दुकान से चोर 25 किलो टमाटर और 50 किलो आलू चोरी कर ले गए। इलेक्ट्रानिक वजन मशीन भी चोरी हुई है। नवीन सब्जी मंडी परिसर में राजाराम की आढ़त है।

विज्ञापन

लकड़ी के टट्टे बनवाकर वह आढ़त चलाता है। राजाराम के मुताबिक इस समय फुटकर में टमाटर 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उसकी आढ़त से चोरों ने 25 किलो टमाटर (एक बड़ी पेटी) और एक बोरा आलू (50 किलो) व इलेक्ट्रानिक कांटा चुरा लिया।उसने मंडी परिसर में काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
मामला टमाटर से जुड़ा था, लिहाजा कुछ ही देर में मामला की सुर्खियों में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना का पता चला है, लेकिन पीड़ित की ओर से कोई शिकायत या तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें