संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को पहली पाली में 633 में से 226 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 407 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
32 मदरसों के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए चार केंद्र बनवाए गए हैं। इन केंद्रों पर चल रही परीक्षा के लिए 633 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, तीसरे दिन सभी केंद्रों पर पहली पाली में 407 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि, दूसरी पाली में पंजीकृत 354 में से 301 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 53 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण नरेश कुमार ने बताया कि आरसी पब्लिक स्कूल में पहली पाली में 264 में से 102, दूसरी पाली में 160 में से 139, माया बिहारी इंटर कॉलेज भिठारी बावन में पहली पाली में 66 में से 55 और दूसरी पाली में 56 में 48, बप्पा बैजनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संडीला में पहली पाली में 180 में से 131 और दूसरी पाली में 54 में से 41 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिलग्राम में पहली पाली में 119 में से 104 और दूसरी पाली में 84 में से 73 परीक्षार्थी शामिल हुए।