हरदोई। मुरादाबाद रेल खंड में रसुइया स्टेशन पर आठ अप्रैल से 12 अप्रैल तक और बांधरा स्टेशन पर छह से 12 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते जिले के रूट से संबंधित 22 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। यह जानकारी वरिष्ठ प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल सुधीर सिंह ने दी है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
वाराणसी-बरेली अप, बरेली- वाराणसी डाउन, प्रयागराज संगम बरेली अप व बरेली- प्रयागराज संगम डाउन, लखनऊ-चंडीगढ़ अप, चंडीगढ़- लखनऊ डाउन, लखनऊ-आनंद टर्मिनल अप, आनंद टर्मिनल-लखनऊ डाउन, लखनऊ- मेरठ सिटी अप, मेरठ सिटी-लखनऊ डाउन, बनारस-देहरादून अप व देहरादून- बनारस डाउन, प्रयागराज संगम-सहारनपुर अप व सहारनपुर प्रयागराज संगम डाउन ट्रेन निरस्त रहेंगी। इसी तरह से बनारस-नई दिल्ली अप व नई दिल्ली- बनारस डिब्रूगढ़-लालगढ़ डाउन, लालगढ़-डिब्रूगढ़ हावड़ा- देहरादून अप व देहरादून-हावड़ा डाउन, हावड़ा- देहरादून अप और देहरादून-हावड़ा डाउन ट्रेन निरस्त रहेगी।
समौधा रेल क्रासिंग बंद रहेगी
रेल विभाग के रेलपथ अनुभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बीके श्रीवास्तव ने बताया कि हरदोई-शाहजहांपुर रेल खंड पर दलेलनगर यार्ड में रेलपथ पर काम चलेगा। इस कारण समौधा क्रासिंग का फाटक सड़क यातायात के लिए 5 व 6 अप्रैल को बंद रहेगा। बताया कि इस क्रासिंग से गुजरने वाले वाहनों के लिए नजदीकी रेल क्रासिंग कोडरी फाटक खुला रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से एसपी को भी जानकारी दी गई है।