फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन

- घर से खेत जाते समय रास्ते में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
सांडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद भा रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढै़यनपुरवा के मजरा सुगमा निवासी किशन पाल (60 खेती करता था। शुक्रवार दोपहर वह घर से खेत जा रहा था। गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। वह उछलकर रोड पर सिर के बल जा गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पंचनामा भरकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मी नारायण ने बताया किशन के परिवार में पत्नी सुशीला है। उसके कोई संतान नहीं है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें