फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम हूंसेपुर निवासी कुंवरपाल (50) पुत्र ठकुरी किसान था। उसका खेत गांव से कुछ दूर कोला गांव में गर्रा नदी के किनारे है। मंगलवार को फसल की रखवाली करने खेत पर गया कुंवर पाल काफी देर तक नहीं लौटा तो उसका बेटा पप्पू व अन्य परिजन उसे तलाशने गए। किनारे बाल्टी पड़ी देख नदी में कुंवरपाल की तलाश शुरू की गई। शाम लगभग छह बजे नदी में कुंवरपाल का शव मिला। परिजनों ने बताया कि कुंवरपाल को मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका है वह नदी के किनारे गया और तभी दौरा आने पर वह नदी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।

नदी में डूबने से किसान की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें