स्कार्पियो की टक्कर से बालिका की मौत
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के मिश्राखेड़ा निवासी मस्ताना की बेटी मोहिनी (12) शनिवार को अतरौली-माल मार्ग पर बरगदी मोड़ के पास लकड़ी बीन रही थी। इस बीच अतरौली की ओर से आ रही स्कोर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मोहिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान घायल मोहिनी ने दम तोड़ दिया।