फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना टिकट मिले 18 यात्री, आठ हजार का लगाया जुर्माना

Sun, 23 Jul 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय रेलवे की टीम ने दो ट्रेनों की जांच की। जांच के दौरान 18 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। सभी पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

वाणिज्य निरीक्षक अंबुज मिश्र और मुख्य टिकट निरीक्षक चंद्र शेखर के नेतृत्व में शनिवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय स्टेशन से लखनऊ तक 13308 किसान एक्सप्रेस में लखनऊ तक यात्रियों के टिकटों की जांच की गई।
इसके उपरांत लखनऊ से हरदोई तक 13151 सियालदा एक्सप्रेस में टिकटों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान 18 यात्री बिना अधिकृत टिकट के मिले। उनसे आठ हजार से अधिक का जुर्माना जमा कराया गया। टीम में टिकट निरीक्षक मनमोहन श्रीवास्तव, मन्नीलाल, आरपीएफ के हरिओम मीना, आनंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें