फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे में फंस कर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र में दादी के साथ सरसों पिराने आई किशोरी की फ्रॉक पट्टे में फंस गई। पट्टे में फंसकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नथुवा मजरा जासू निवासी कोमल (13) पुत्री नरेंद्र पाल बुधवार को दादी राजेश्वरी के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेनपुर में सरसों पिराने आई थी। कारखाने में वह पट्टे के पास खड़ी थी। इसी बीच उसकी फ्रॉक पट्टे में फंस गई। इससे वह पट्टे में लिपटती चली गई। आनन फानन में इंजन को बंद किया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कारखाना मालिक महेश ने परिजनों को सूचना दी। उसका पिता कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से गांव आया था। बुधवार को वह उन्नाव गया था। कोमल दो भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। अभी तक तहरीर नहीं आई। परिजनों की ओर से सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें