फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 17 विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षा कराने से हाथ किए खड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर मानक पूरे करने वाले 17 विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। वहीं, सात ने छात्र संख्या कम करने का अनुरोध किया है। वहीं, 45 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल करने के लिए अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले में 640 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में अध्ययनरत 95 हजार 336 परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड की ओर से 152 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र बनाने के साथ ही परीक्षार्थियों का ऑनलाइन आवंटन भी कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूची जारी होने के बाद 122 विद्यालयों की ओर से प्रत्यावेदन दिया गया है।
इनमें 17 विद्यालयों ने परीक्षा कराने से मना करते हुए सूची से नाम हटाने का अनुरोद किया है। वहीं, सात ने विद्यालय में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर इसे कम करने के लिए कहा है। 45 ने परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया है। 52 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारित दूरी से अधिक बनाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन



इस प्रकार होता परीक्षा केंद्र का निर्धारण
यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन साफ्टवेयर से किया जाता है। इसके लिए सभी विद्यालयों से जीओ टैगिंग कराके सारे संसाधन, शिक्षक आदि का विवरण अपलोड कराया जाता है। इसको विभाग स्थलीय जांच कर सत्यापित करता है कि सारी सूचनाएं सही हैं या नहीं। इसी आधार पर विद्यालय की मेरिट तैयार की जाती है और मानक पूरे करने वाले विद्यालयों को वरियता के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाया जाता है। मैपिंग के आधार पर परीक्षार्थियों का आवंटन किया जाता है।


विवरण अपलोड करने में होता खेल
यूपी बोर्ड की परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की ओर से भरी जाने वाली सूचनाओं में खेल किया जाता है। जिस कारण परीक्षा केंद्र निर्धारण होने पर समस्या आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें