हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रविवार सुबह बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम अजमपुर मजरा बहेरिया निवासी सोनू दिल्ली में मजदूरी करता है। 15 फरवरी को उसकी पत्नी रिंकी भाई की शादी में शामिल होने गोपालपुर गई थी। रिंकी तब से मायके में रह रही थी। शनिवार रात रिकी भाभी-भतीजों के साथ छत पर सो रही थी। रविवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश शुुुरू हो गई। बिजली गिरने से रिंकी की मौत हो गई जबकि उसकी भाभी और भतीजे बाल-बाल बच गए। परिजनों ने घटना की सूचना मृतका के पति व ससुरालियों को दी। एसओ संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि परिजनों घटना की सूचना नहीं दी है।