हरदोई। स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण योजना के तहत सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल सकारात्मक कार्याें के लिए करें।
सांडी के राम प्रसाद कुशवाहा महाविद्यालय में विधायक प्रभाष कुमार ने बिलग्राम की एसडीएम न्यायिक गरिमा सिंह की मौजूदगी में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए। विद्यालय के प्रबंधक नारेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मुख्य मार्ग से विद्यालय तक सड़क निर्माण के लिए विधायक ने अपनी निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, गौरव दीक्षित, श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
शाहाबाद नगर के बीएन डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट फोन वितरित किए गए।सपा नेता पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने कहा कि सरकार का यह सराहनीय कार्य है। बीडीओ मनवीर सिंह ने कहा कि स्मार्ट फोन का उपयोग शिक्षण कार्य के लिए ही करें। इस दौरान कालेज के प्रबंधक डा. तौहीद खां, प्रोफेसर आदिल अहसान, सुषमा देवी, शिल्पी देवी आदि मौजूद रहीं।
गोपामऊ के नूर जहां डिग्री कालेज में भी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक हाफिज शहनवाज, हरियावां के ब्लाक प्रमुख राम दयाल, बीडीओ अरुण कुमार, नौशाद नदवी, मुनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
मल्लावां के बरौना में स्थित प्रकाश महाविद्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की मां विमला देवी ने स्मार्ट फोन वितरित किए। इस मौके पर प्रबंध निदेशक विनीत सिंह, प्राचार्य डा. दीनानाथ गुप्ता, हिमांशू सिंह आदि मौजूद रहे।