फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 15 साल की किशोरी ने अस्पताल में पुत्र को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रिश्तेदार की हवस का शिकार हुई 15 साल की किशोरी ने जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। इसका पता चला तो परिजनों के होश उड़ गए। हालांकि परिजनों ने अभी तक आरोपी रिश्तेदार का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

मामला टड़ियावां थाने के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक 15 साल की किशोरी के साथ उसी के रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने डर के चलते अपने घरवालों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया, लेकिन जब वह गर्भवती हुई और धीरे-धीरे आठ माह गुजर गए तो उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। पिछले हफ्ते उसकी तबीयत बिगड़ गई।
घरवालों ने उसे आठ जून को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। मंगलवार को नाबालिग के मां बनने की खबर से खलबली मच गई। अफसरों की टीम महिला हॉस्पिटल की तरफ दौड़ पड़ी। बताया गया है कि उसके बयान लिए गए हैं, ताकि कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल टड़ियावां गंगेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें