फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एमएलए व एमएलसी क्षेत्र विकास निधि में आए 15 करोड़

Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने 1.50-1.50 करोड़ जारी किए
विज्ञापन

- आठ विधायक व दो एमएलसी के लिए डीआरडीएम को प्राप्त हो गई राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सदस्य विधान सभा व सदस्य विधान परिषद (एमएलए व एमएलसी) अपने-अपने क्षेत्र में अपने अनुसार विकास कार्यों को गति दे पाएंगे। शासन ने एमएलए व एमएलसी क्षेत्र विकास निधि में जिले को 15 करोड़ जारी किए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 1.50-1.50 करोड़ प्रत्येक एमएलए व एमएलसी के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) को प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डीआरडीए के परियोजना निदेशक गजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शासन ने सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के एमएलए और दो सदस्य विधान परिषद के लिए 15 करोड़ जारी किए जाने की जानकारी दी है। बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों से कार्यों के प्रस्ताव मांग लिए गए हैं, ताकि उनका परीक्षण कराते हुए समय से स्वीकृति और राशि जारी कराई जा सके।एमएलए व एमएलसी को अपने-अपने क्षेत्र में विकास, निर्माण, पेयजल और स्कूलों के विस्तार के लिए निधि से राशि दिए जाने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें