फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खतरे के निशान से 15 सेमी. गंगा, कटरी के घरों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गंगा नदी का पानी रविवार को खतरे के निशान से 15 सेमी. ऊपर बह रहा है। रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में कमी आई है लेकिन, नदियों के किनारे के कटरी के ग्रामीणों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। गंगा का पानी घरों में भरा हुआ है। इससे लोगों को दैनिक कामों को निपटाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंगा का पानी 137.25 मीटर पर बना हुआ है। रामगंगा नदी के पानी में 20 सेमी. की कमी आई और पानी 135.45 मीटर और गर्रा के पानी में 45 सेमी. की कमी आई है और पानी 144.80 मीटर पर आ गया है।
बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के बाद पहली बार रविवार को गंगा के पानी में वृद्धि नहीं हुई है। बैराजों से गंगा और रामगंगा नदियों में 3 लाख 54 हजार 442 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी बढ़ने से तहसील बिलग्राम कि गंगा के किनारे के गांवों चिरंजूपुरवा, मक्कूपुरवा आदि गांवों के घरों व झोपड़ियों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

सवायजपुर क्षेत्र के गांवों में भी खेतों में पानी घुसने लगा है। गंगा नदी और गर्रा में एक साथ पानी बढ़ने से यहां कटरी क्षेत्र की नीलम व गंभीरी नदियों में भी पानी बढ़ा है। इससे पंचनद क्षेत्र के गांवों और खेतों में पानी खेतों में फसलों तक पहुंच गया है। सवायजपुर क्षेत्र के बरहुली, गोरिया, बड़ागांव आदि गांवों के खेतों में पानी भर जाने से किसानों के सामने फसलों के खराब होने और चारा का संकट गहराता जा रहा है।
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि बिलग्राम व सवायजपुर एसडीएम से कहा गया है कि वह नदियों के किनारे के गांवों पर विशेष नजर रखें। रेड जोन में चिह्नित 21 गांवों में विशेष जांच शिविर लगवाए जा रहे हैं। किसी तहसील से कोई अप्रिय जानकारी नहीं मिली नहीं है।


सुरक्षा के लिहाज से राजघाट पर न जाएं श्रद्धालु
बिलग्राम एसडीएम संजीव ओझा गंगा नदी में पानी के कारण क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। मक्कूपुरवा, चिरंजीवपुरवा, नोखेपुरवा, म्योरा समेत आधा दर्जन गांवों का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने लोगों को बाढ़ से बचाव की जानकारी दी। कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका पर तुरंत उन्हें जानकारी दी जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वह सुरक्षा के लिहाज के राजघाट पर न जाए। गंगा जल अन्य सुरक्षित स्थलों से ही कांवड़ के लिए भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें