हरदोई। शहर में 33 केवीए की विद्युत लाइन पर बिजली गिरने से केबिल जल गई। इससे आधे शहर की बिजली गुल हो गई।
शहर के विद्युत उपकेंद्र मन्ना पुरवा के निकट 33 केवीए उपकेंद्र की लाइन पर बिजली गिरने से सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र और गुरगुज्जा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। आधे शहर के लोग शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम साढ़े छह बजे तक परेशान रहे। अवर अभियंता दीपक जायसवाल ने बताया कि 33 केवीए उपकेंद्र की केबिल जल गई थी। इसे बदलवाने में समय लगा। बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।