फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर पॉलीटेक्रिक के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर पॉलीटेक्निक छात्र की मौत
विज्ञापन

- मुरादाबाद से बलिया घर जा रहा था
- ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होने से पोल से टकराया
कछौना(हरदोई)।
मुरादाबाद से बलिया जा रहे पॉलीटेक्निक छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
बलिया जनपद के ग्राम परसिया नगरा निवासी पन्नालाल (18) पुत्र रामबली यादव मुरादाबाद के एक कालेज में पॉलीटेक्निक छात्र था। शनिवार रात पन्नालाल देवरिया निवासी साथी पीयूष गुप्ता के साथ नौचंदी एक्सप्रेस से घर वापस जा रहा था। बालामऊ जंक्शन के पूर्वी केबिन के पास ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा पन्नालाल पोल से टकरा गया। इसके बाद वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। साथी पीयूष गुप्ता ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और जीआरपी को घटना की जानकारी दी। जीआरपी चौकी इंचार्ज अमर सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पन्नालाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह पन्नालाल के भाई अरविंद, जीत व नितीश मौके पर पहुंचे। अरविंद ने बताया कि पन्नालाल पॉलीटेक्निक फाइनल ईयर का छात्र था। परीक्षा देने के बाद शनिवार को वह घर लौट रहा था। पुलिस ने दोपहर में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें