फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 141 स्टॉफ नर्साें की मेडिकल कालेज में तैनाती

Thu, 07 Dec 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की सेवाएं और बेहतर हो जाएंगी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य के अनुरोध पर 141 स्टॉफ नर्स की तैनाती हरदोई में की गई है। खास बात यह है कि इन स्टॉफ नर्स में 60 से अधिक युवक भी हैं।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना हो चुकी है। जिला चिकित्सालय और महिला अस्पताल को मेडिकल कालेज के अधीन ही कर दिया गया है। लिहाजा यहां की सभी व्यवस्थाएं मेडिकल कालेज के प्राचार्य के अधीन आती हैं। लंबे समय से यहां स्टॉफ नर्स की तैनाती की आवश्यकता जताई जा रही थी। नर्स न होने के कारण खास तौर पर इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाएं प्रभावित होती थीं। कई बार आपात स्थिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मरीजों के उपचार में चिकित्सकों की मदद करते नजर आते थे।
अब राहत भरी खबर यह है कि शासन ने जनपद में 141 स्टॉफ नर्स की नियुक्ति कर दी है। इन सभी को मंगलवार को मेडिकल कालेज परिसर में नियुक्ति पत्र भी दिए जा चुके हैं। प्राचार्य डा. आर्य देशदीपक के मुताबिक जनपद में तैनात किए गए स्टॉफ में से 12 लोगों को मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे थे। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में अब चार स्टॉफ नर्स की तैनाती होगी। इनमें से तीन को आठ आठ घंटे की ड्यूटी करनी होगी, जबकि एक रिलीवर व आकस्मिक व्यवस्था के लिए तैनात होगी। इसके अलावा महिला चिकित्सालय की ओटी में भी स्टॉफ की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें