हरदोई। जनपद में पिछले 24 घंटे के दौरान 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 5519 हो गई है। जिले में 153 एक्टिव केस हैं। 5258 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में नौ संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। जनपद में कोरोना से अब तक 98 मौतें हुईं हैं। जनपद का रिकवरी रेट 95.4 फीसदी है।