हरदोई। पिछले 24 घंटे के दौरान जनपद में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 5343 हो गई है। जनपद में कोरोना के 199 एक्टिव केस हैं। 5049 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जबकि नौ संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। जनपद में कोरोना से अब तक 96 मौतें हुईं हैं। जनपद में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 94.6 फीसदी है।