फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कंथरी गांव के मोड़ के पास गुरुवार दोपहर बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव भिठाई निवासी अरुण कुमार (22) पुत्र नरेश कुमार गुरुवार को मौसेरे भाई राहुल (27) पुत्र नन्हे निवासी ग्राम सेलापुर व साथी अनमोल (28) पुत्र शिवकुमार निवासी रुकनापुर के साथ बाइक से कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में माधौगंज नयागांव रोड पर कंथरी गांव के मोड़ पर बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ में जा घुसी। हेलमेट न लगाए होने के कारण अरुण, राहुल व अनमोल, तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत को घोषित कर दिया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने राहुल व अनमोल को लखनऊ रेफर कर दिया। बड़े भाई आशीष ने बताया कि अरुण तीन भाइयों मेें मंझला था। वह अविवाहित था। बताया कि वह दिल्ली में सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें