फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर विवाहित झुलसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठवां में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लग गई। इसकी चपेट में आकर विवाहिता झुलस गई। उसकी मौत हो गई।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठवां निवासी आरिफ की शादी फरवरी में लोनी गांव निवासी तहजीब (19) के साथ हुई थी। आरिफ के अनुसार तहजीब मंगलवार दोपहर रसोई में चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी दौरान दुपट्टा आग की चपेट में आ गया। जिससे कपड़ों में आग लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने घटना की जानकारी ससुर नन्हे को दी है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर सूचना शहर कोतवाली में भेज दी है। शाहाबाद कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

खाना बनाते लगी आग, झुलसी विवाहिता की मौत
- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कठवां की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें