मल्लावां। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के बदले में जालसाज ने महिला से 13 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए।
कस्बे के मोहल्ला मिर्जापुर निवासी महिला रेहाना बेगम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गरीब महिला है। उसके पास रहने को घर नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसने आवास के लिए फार्म भरा था, जो अभी तक मंजूर नहीं हुआ था।
बीते सोमवार व बुधवार को फोन आया कि उनका आवास मंजूर हो गया है। साढ़े नौ हजार रुपये पेमेंट करो। उसके बाद बुधवार को फिर उसी नंबर से महिला ने फोन कर साढ़े तीन हजार रुपये पेमेंट करने के लिए कहा। इस पर महिला ने दो बार में ऑनलाइन गूगल पेमेंट कर दिए। इसके बाद पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।