भरावन। विकासखंड परिसर में भाकियू व आशा आश्रम का ब्लॉक परिसर में चल रहा तीन दिवसीय प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गया। इस दौरान मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडे की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ मोहम्मद फारुख को ज्ञापन सौंपकर विकास कार्यों में किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। संदीप पांडे ने कहा कि सोनिकपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में की गई अनियमितता की जांच कराई जाए, दोषी प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भाकियू के प्रदेश महामंत्री विष्णु मिश्र ने कहा कि कई ग्राम पंचायतों में लगवाई गई स्ट्रीट लाइटों और ग्राम पंचायत गोनी में आवास आवंटन में की गई गड़बड़ी की जांच कराई जाए। इस मौके पर रमाकांत अर्कवंशी, अशोक वाजपेयी, अशोक भारती, रामलखन, रामभरोसे, रजनी रावत, रामप्रकाश, भगवानदीन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो