फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अध्यक्ष के लिए 113 और सभासद के 1176 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/संडीला/ बिलग्राम/शाहाबाद। नगरीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में गुरुवार को नामवापसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। गुरुवार को नाम वापसी के दौरान 13 नगरीय निकाय के अध्यक्ष पद से 27 लोगों ने नाम वापस ले लिए हैं। वार्ड सदस्य पद से 87 लोगों ने नाम वापस लिए हैं। जिले की 13 निकाय के लिए अध्यक्ष पद के लिए 113 और 244 वार्डों में सभासद पद के लिए 1176 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं नगर पालिका परिषद हरदोई के वार्ड-21 अशराफ टोला से एकल नामांकन के चलते अभिषेक कुमार मिश्रा हनी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हरदोई में दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं, यहां पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत गोपामऊ में दो लोगों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। गोपामऊ में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी में सीधी टक्कर रह गई है। नगर पालिका पलिका परिषद हरदोई की रिटर्निंग ऑफिसर सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि मोहल्ला कौशलपुर निवासी अमित बाजपेयी और न्यू सिविल लाइन चंदीपुरवा निवासी मिलन मिश्र ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किए थे, इन्हें नियत प्रारूप पर वापस ले लिया है। अब यहां पर नौ प्रत्याशी रह गए हैं।
नगर पंचायत गोपामऊ में कस्बा के मोहल्ला मिश्राना निवासी कमरूद्दीन और मोहल्ला अचार्जन निवासी अली मोहम्मद ने नाम वापस ले लिए हैं। अली मोहम्मद के भाई वली मोहम्मद यहां भाजपा प्रत्याशी हैं, जबकि कमरूद्दीन के भाई नौशाद खां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील शाहाबाद में नगर पालिका में अध्यक्ष पद से तीन लोगों ने पर्चे वापस ले लिए हैं। इनमें भाजपा से पिछला चुनाव लड़ी मालश्री मिश्रा व इनकी पुत्रवधू मधु मिश्रा व पूर्व चेयरमैन आसिफ खां बब्बू शामिल हैं। नामवापसी के बाद दस प्रत्याशी चुनाव के मैदान में रह गए हैं। पिहानी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है।
तहसील संडीला में नगर पालिका परिषद संडीला में 12, नगर पंचायत बेनीगंज में चार, कछौना पतसेनी में चार प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम डॉ. दिव्या मिश्रा ने बताया कि संडीला में निर्दलीय प्रत्याशिता किए जितेंद्र राठौर, इमरान अंसारी, इरफान हामिद ने नाम वापस लिए हैं। नगर पंचायत कछौना में अध्य्क्ष पद से शिवम गुप्ता, दीपिका, वारिश मियां और मीना ने नामांकन वापस लिया है और चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
नगर पंचायत बेनीगंज में अध्यक्ष पद से रतराना और आरती बोरिया ने नाम वापस ले लिए हैं, यहां पर चार प्रत्याशी मैदान में रहे गए हैं।
तहसील सवायपुर में नामांकन प्रक्रिया में नामवापसी के संबंध में नगर पंचायत पाली के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद से कस्बा के मोहल्ला के खाराकुआं निवासी अजीत कुमार और बाजार निवासी प्रभात ने निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया है। यहां पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
तहसील बिलग्राम में नामवापसी के दिन नगर पालिका परिषद बिलग्राम से अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर नारायण सिंह ने बताया कि शकीला बानो, अमिता शर्मा, फरीद अहमद, मालती रमन, रमेश और हरिश्चंद्र ने नाम वापस लिए हैं।
नगर पालिका परिषद सांडी के रिटर्निंग ऑफिसर विनोद कुमार ने बताया कि यहां पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पालिका परिषद मल्लावां में अध्यक्ष पद के रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि सरोजनी देवी ने नाम वापस लिया है। नगर पंचायत माधौगंज में धनश्याम शर्मा ने नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें