फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की बारात में आए मामा की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरा में भांजे की बारात में आए मामा की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलहा निवासी अखिलेश (45) पुत्र छुट्टा तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी बालेश्वरी और एक पुत्र मुकेश है। उसके पारिवारिक भांजे सोनू पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम मवैया थाना बेहटागोकुल की सोमवार को देहात कोतवाली के टिकरा गांव में बरात आई थी। अखिलेश भी बरात में शामिल होने आया था। जहां पर देर रात वह शौच जाने के लिए टिकरा गांव के सामने रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना होते ही वर व कन्या पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद शादी की रस्म सादगी के साथ अदा की गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें