हरदोई। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना का शुक्रवार को टड़ियावां का एक निजी आईटीआई परिसर में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला लगाया गया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 74 युवाओं को नौकरी के लिए चुना और 11 को नियुक्ति पत्र दिए गए।
कौशल योजना के ज्ञानदीप आईटीआई में लगे रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने योग्यता के अनुसार युवाओं की काउंसलिंग की। साक्षात्कार में 74 युवाओं को नौकरी के लिए चुना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उप्र कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन की ओर से बुलाए गए युवक-युवतियों ने साक्षात्कार में कंपनियों के प्रतिनिधियों के उत्तर दिए।
मेले का शुभारंभ जिला समन्वयक मेला प्रभारी एमके जौहरी ने किया। मेला में कौशल विकास मिशन के जिला कौशल प्रबंधक अरविंद सिंह गौर, प्रशिक्षण प्रदाता मोहसिन खान आदि बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।